गदग रेलवे स्टेशन के अस्तित्व पर संकटगदग रेलवे स्टेशन।

गोल गुंबज एक्सप्रेस भी बाईपास मार्ग से चलेगी

मैसूर-पंढरपुर ट्रेन को मुख्य स्टेशन के बजाय बाईपास लाइन से चलाने के निर्णय पर बढ़ा विरोध

गदग. विजयपुर-यशवंतपुर विशेष रेलगाड़ी के बाद अब मैसूर-पंढरपुर गोल गुंबज एक्सप्रेस (संख्या 16535/36) को भी गदग और हुब्बल्ली बाईपास मार्ग से संचालित किए जाने के प्रस्ताव ने उत्तर कर्नाटक के यात्रियों और श्रद्धालुओं में असंतोष पैदा कर दिया है। रेल मंत्रालय के आदेश के बाद इस निर्णय को लेकर सामाजिक संगठनों और रेलवे संघर्ष समिति ने आपत्ति जताई है।

धार्मिक यात्रियों की बढ़ी चिंता

पंढरपुर स्थित भगवान वि_ल के दर्शन की ओर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए यह रेलगाड़ी प्रमुख साधन मानी जाती है। ऐसे में मुख्य रेलवे स्टेशनों के स्थान पर बाईपास लाइन से ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को लोगों की धार्मिक भावनाओं से जोडक़र देखा जा रहा है।

अमृत स्टेशन योजना पर उठे सवाल

रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि दो वर्ष पहले ही गदग रेलवे स्टेशन का अमृत स्टेशन योजना के तहत लगभग 23 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिकीकरण किया गया था। इसके बावजूद प्रमुख रेलगाडिय़ों को मुख्य स्टेशन से दूर ले जाने की कोशिश से स्टेशन के महत्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

पहले हटाया गया था ठहराव, अब फिर वही फैसला

विजयपुर-यशवंतपुर रेलगाड़ी के संचालन के दौरान गदग बाईपास स्टेशन पर ठहराव दिया गया था, लेकिन पर्याप्त सडक़ संपर्क और आधारभूत सुविधाओं के अभाव में बाद में इसे हटा दिया गया। अब उसी मार्ग पर गोल गुंबज एक्सप्रेस को गदग और हुब्बल्ली बाईपास स्टेशनों पर ठहराव देने के निर्णय पर रेलवे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

रेलवे ने पहले दिया था आश्वासन

सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ खानापुर ने कहा कि रेल विभाग और जनप्रतिनिधियों को हठधर्मिता छोडक़र यात्रियों और श्रद्धालुओं के हित में गोल गुंबज एक्सप्रेस को पूर्ववत गदग और हुब्बल्ली मुख्य स्टेशनों से संचालित करना चाहिए।

दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजुनाथ कनमडी ने कहा कि रेलवे बोर्ड का आदेश अभी प्राप्त हुआ है और इस संबंध में दक्षिण-पश्चिम रेलवे क्षेत्र की ओर से अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *