12.25 क्विंटल पीडीएस चावल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
तेक्कलकोटे (बल्लारी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की अवैध ढुलाई के मामले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा सिरिगेरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बोलेरो वाहन जब्त कर 12.25 क्विंटल राशन चावल बरामद किया गया। मामले में नागराज नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सिरिगेरी के समीप सिद्धरामपुर से करूर की ओर बोलेरो में राशन चावल की अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर खाद्य निरीक्षक महारुद्रगौड़ा तथा सिरिगेरी थाना के पीएसआई शशिधर वी. के नेतृत्व में मंगलवार को संयुक्त छापेमारी की गई।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 12.25 क्विंटल पीडीएस चावल अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। अधिकारियों ने 28,175 रुपए मूल्य का राशन चावल तथा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त कर लिया। आरोपी नागराज के विरुद्ध सिरिगेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध राशन चावल तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध रूप से ले जाए जा रहे पीडीएस चावल और जब्त बोलेरो वाहन की जांच करते खाद्य विभाग एवं पुलिस अधिकारी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

