आठवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम की राह खुलीएआइ फोटो।

278 सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से शुरुआत

30 हजार विद्यार्थियों को बड़ी राहत

हूविनहडग़ली (विजयनगर)। राज्य सरकार ने सरकारी अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूलों में सातवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने इसी शैक्षणिक सत्र से 278 सरकारी प्राथमिक स्कूलों को उन्नत कर आठवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे करीब 30 हजार विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा।

राज्य में वर्ष 2019-20 से एक हजार सरकारी स्कूलों में कन्नड़ माध्यम के साथ पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम यानी द्विभाषी माध्यम की कक्षाएं शुरू की गई थीं। इन स्कूलों में पढऩे वाले करीब 30 हजार विद्यार्थी सातवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा पूरी करने के बाद आठवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम की सुविधा नहीं होने के कारण असमंजस में थे। अब सरकार के निर्णय से उनकी पढ़ाई को निरंतरता मिलेगी।

आठवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के निजी स्कूलों की ओर जाने की आशंका बनी हुई थी।

दाखिले और शिक्षक संख्या के आधार पर उन्नयन

राज्य के एक हजार अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूलों में से 278 प्राथमिक स्कूलों को आठवीं कक्षा तक उन्नत किया गया है। कक्षा-वार विद्यार्थियों की संख्या, दाखिला तथा कार्यरत शिक्षकों की संख्या और विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों का चयन किया गया है। यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी।

आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

सरकार ने कन्नड़ माध्यम स्कूल में ही आठवीं कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने का आदेश दिया है। इसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
के. मंगला, क्षेत्र शिक्षा अधिकारी, हूविनहडग़ली

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *