पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी
उडुपी। मल्पे थाना क्षेत्र के कोडवूर गांव के पडुकेरे बंदरगाह में नाव पर दो मजदूरों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया। पुलिस ने हत्या के बाद फरार हो रहे आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
मृतक की पहचान अभिषेक के तौर पर की गई है, जबकि हत्या का आरोपी गोविंदराज, रायचूर जिले के देवदुर्ग तालुक के अरकेरे का निवासी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त की रात नाव में काम करने के दौरान गोविंदराज और अभिषेक के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन 25 अगस्त की सुबह आरोपी ने अभिषेक की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मल्पे थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अनिल कुमार डी. ने पुलिसकर्मियों आदर्श और कुबेर के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी उडुपी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था और वहां से हैदराबाद या मुंबई जाने की फिराक में था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 15 वर्षों से अपने घर नहीं गया था और मुंबई, हैदराबाद समेत अन्य स्थानों पर काम करता रहा है।
इस संबंध में मल्पे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

