सिद्धिक खान के ठिकानों पर इडी का छापासिद्धिक खान।

नकली दस्तावेजों से जमीन खरीद का आरोप

कारवार में चार ठिकानों पर तलाशी

300 करोड़ रुपए मूल्य की 25 हेक्टेयर जमीन खरीद की जांच

कारवार। नकली दस्तावेज तैयार कर जमीन खरीदने और धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के कारोबारी सुलेमान खान उर्फ सिद्धिक खान से जुड़े कारवार के चार ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की।

गोवा से पहुंचे इडी अधिकारियों की टीम ने कारवार के कोडिबाग स्थित एक निजी अपार्टमेंट में मौजूद सिद्धिक खान से जुड़े चार फ्लैटों की तलाशी ली। इस दौरान संपत्ति खरीद और धन के लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई।

बताया जाता है कि मूल रूप से शिवमोग्गा निवासी सुलेमान खान उर्फ सिद्धिक खान करीब पांच वर्षों तक कारवार में रहा था। बाद में वह गोवा चला गया, जबकि उसका परिवार कारवार में ही रह रहा था।

सिद्धिक खान पर गोवा में मृत व्यक्तियों की संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें हड़पने का आरोप है। इस मामले में गोवा एसआइटी ने वर्ष 2024 में उसे गिरफ्तार किया था। बाद में जेल से फरार होने के बाद उसे केरल में गिरफ्तार किया गया था।

एसआइटी अधिकारियों ने कारवार पहुंचकर सिद्धिक खान से जुड़े फ्लैटों को जब्त किया था। इस मामले को इडी ने इस वर्ष जुलाई में जांच के लिए अपने हाथ में लिया था और सिद्धिक खान को गिरफ्तार किया था।

इडी ने धनशोधन के जरिए करीब 300 करोड़ रुपए मूल्य की 25 हेक्टेयर जमीन खरीदने के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कारवार स्थित उसके ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *