सरकारी स्कूल के बच्चों को भी मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुविधाएंनवलगुंद तालुक के शलवड़ी गांव के श्री गुरुशांतेश्वर सरकारी हाई स्कूल के एसएसएलसी छात्रों के चैरिटी कोष में 50 हजार रुपए का दान देते हुए शिवमोग्गा कोर्ट के न्यायाधीश मुहम्मद अली पीरसाब नायक।

न्यायाधीश मुहम्मद अली ने कहा
हुब्बल्ली. शिवमोग्गा कोर्ट के न्यायाधीश मुहम्मद अली पीरसाब नायक ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धी युग में, सरकारी स्कूल के छात्रों को निजी स्कूल के छात्रों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
वे नवलगुंद तालुक के शलवड़ी गांव के श्री गुरुशांतेश्वर सरकारी हाई स्कूल के एसएसएलसी छात्रों के चैरिटी कोष में 50 हजार रुपए का दान देकर बोल रहे थे।
हेडमास्टर एनवी कुरवत्तिमठ ने कहा कि हमारे स्कूल के पूर्व छात्र मुहम्मद अली नायक ने चैरिटी कोष से सरकारी स्कूल में आने वाले गरीब बच्चों की शिक्षा में और सुविधा होगी। यह दान राशि स्कूल के नाम पर जमा की जाएगी।
अतिथि शिक्षक एसएस लांडे, एमए हत्ती, वन अधिकारी रहमान साब पीरसाब नदाफ, एसडीएमसी के कार्याध्यक्ष उमेश शिरोल और पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *