शिवमोग्गा. जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। पश्चिमी घाट क्षेत्र में लगातार मूसलधार बरिश जारी है और कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
18 अगस्त की सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में पश्चिमी घाट के विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।
माणी में 238 मि.मी., यडूरु में 200 मि.मी., हुलिकल में 220 मि.मी., मास्तिकट्टे में 204 मि.मी., चक्रा में 150 मि.मी., सावेहक्लु में 179 मि.मी. बारिश हुई है।
इसके अलावा, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश दर्ज हुई है। शिवमोग्गा में 22.40 मि.मी., भद्रावती में 13.20 मि.मी., तीर्थहल्ली में 63.80 मि.मी., सागर में 64.90 मि.मी., शिकारिपुर में 18.70 मि.मी., सोरब में 36.20 मि.मी. और होसनगर में 72.50 मि.मी. बारिश हुई है।
मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने शिवमोग्गा जिले में 18 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है।
