बल्लारी में 330 करोड़ रुपए से बनेगा कैंसर अस्पतालबल्लारी जिला अस्पताल।

केएमईआरसी से मिली मंजूरी

एक ही छत के नीचे मिलेगी कैंसर की समग्र उपचार सुविधा

क्षेत्रीय मरीजों को बड़ी राहत

बढ़ते मरीजों को देखते हुए वर्षों पुरानी मांग पूरी

इलाज के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

बल्लारी. खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध बल्लारी जिले में अब स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केएमईआरसी योजना के तहत 330 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक कैंसर अस्पताल निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जगी है।

बल्लारी मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमसीआरसी) के अंतर्गत इस अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से जिले में अलग कैंसर अस्पताल की मांग उठ रही थी, जिसे अब मंजूरी मिलना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वर्तमान में मरीजों को उन्नत इलाज के लिए बेंगलूरु के किदवई, हुब्बल्ली के किम्स या कलबुर्गी जैसे दूरदराज शहरों का रुख करना पड़ता है।

330 करोड़ रुपए की योजना

अस्पताल निर्माण के लिए केएमईआरसी निधि से 330.58 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए बीएमसीआरसी परिसर के पास 5 एकड़ तथा इंदिरा नगर क्षेत्र में 16 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। अंतिम स्थल चयन के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

मौजूदा व्यवस्था और चुनौतियां

फिलहाल बीएमसीआरसी में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के माध्यम से प्रतिदिन 30 से अधिक बाह्य रोगियों का इलाज किया जा रहा है, जबकि हर महीने 20 से अधिक मरीजों की सर्जरी की जाती है। हालांकि, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं डॉक्टरों की कमी के कारण प्रभावित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कई मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है।

बढ़ते कैंसर के मामले

जिले में कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर आंत, गला, मुंह, गर्भाशय ग्रीवा, अंडाशय और स्तन कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती लक्षणों की अनदेखी के कारण भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

बीएमसीआरसी के निदेशक डॉ. गंगाधर गौड़ा ने बताया कि कैंसर अस्पताल निर्माण के लिए केएमईआरसी से 330 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है। इससे बल्लारी सहित कल्याण कर्नाटक क्षेत्र और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही कीमोथेरेपी के लिए स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *