कर्नाटक में चार दिन भारी बारिश का अलर्टकर्नाटक में बारिश का अलर्ट

तटीय जिलों में रेड अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

हुब्बल्ली. भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के बेंगलूरु मौसम केंद्र ने 4 से 9 जुलाई तक कर्नाटक के तटीय और मलनाड क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर उत्तर कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों के लिए 6 से 9 जुलाई तक रेड अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

मलनाड में लगातार भारी बारिश

शिवमोग्गा, चिक्कमगलूरु, हासन और कोडगु जिलों में 5 जुलाई से लगातार पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बेलगावी और धारवाड़ में शुरुआती दिनों में येलो और ऑरेंज अलर्ट के बाद 7 और 8 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

उत्तर कर्नाटक में भी असर

गदग और हावेरी जिलों में अगले पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 और 5 जुलाई को बीदर तथा कलबुर्गी जिलों के लिए भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

तेज हवाओं की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने तटीय, मलनाड और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों, मछुआरों और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

बेंगलूरु में सामान्य बारिश

बेंगलूरु शहर और ग्रामीण, तुमकूरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, रामनगर, मंड्या, मैसूर और चामराजनगर जिलों में फिलहाल किसी गंभीर मौसम चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। इन क्षेत्रों में सामान्य बारिश अथवा बादल छाए रहने का अनुमान है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *