गणेश विसर्जन जुलूस में अश्लील नृत्य का आरोपनवनगर में 21वें दिन आयोजित सनातन महाराज गणेश विसर्जन जुलूस में नृत्य करतीं कलाकार निशा मुंबईकर।

कलाकार निशा मुंबईकर समेत आयोजकों पर कार्रवाई की मांग

पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

हुब्बल्ली। शहर के नवनगर में 21वें दिन आयोजित सनातन महाराज गणेश विसर्जन जुलूस में कथित अश्लील नृत्य और आपत्तिजनक हाव-भाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कलाकार निशा मुंबईकर समेत कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों और प्रबंधन टीम के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

एक अधिवक्ता और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनगर थाने के निरीक्षक तथा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर घटना की जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विसर्जन जुलूस के दौरान नृत्य प्रस्तुति में कथित रूप से अश्लील हाव-भाव किए गए। इससे जुलूस में शामिल परिवारों, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को असहजता एवं मानसिक परेशानी हुई।

ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक आयोजन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का कथित आचरण कानून के दायरे में जांच का विषय है। इसलिए कलाकार, मुख्य आयोजकों और कार्यक्रम संचालन से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की करनी चाहिए।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने, उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच करने तथा जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *