मनपा और समग्र संस्था के बीच होगा व्यापक समझौता
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति
मुंबई। ‘पार्टिसिपेट मुंबई’ परियोजना का लोकार्पण तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका और समग्र संस्था के बीच व्यापक समझौता मंगलवार, 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मनपा मुख्यालय स्थित महानगरपालिका सभागार में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं मुंबई शहर के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक राहुल नार्वेकर, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई की महापौर रितू राजेश तावड़े करेंगी। उपमहापौर संजय घाडी तथा विधायक अमित साटम उपस्थित रहेंगे। प्रमुख अतिथियों में सांसद अरविंद सावंत, विधायक सुनील शिंदे और राजहंस सिंह शामिल हैं।
मनपा आयुक्त अश्विनी भिडे सहित सभागृह नेता, स्थायी समिति अध्यक्ष, विपक्ष की नेता, विभिन्न दलों के गुटनेता तथा मनपा की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष समारोह में शामिल होंगे। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे और उपायुक्त (परिमंडल-2 एवं पार्टिसिपेट मुंबई) प्रशांत सपकाळे उपस्थित रहेंगे।
‘पार्टिसिपेट मुंबई’ परियोजना के लोकार्पण के साथ होने वाले समझौते को मुंबई में नागरिक भागीदारी और संस्थागत सहयोग से जुड़े प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

