प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए, मुख्यमंत्री ने की घोषणाविधायक एवं बीटीडीए के अध्यक्ष एच.वाई. मेटी।

बागलकोट. विधायक एवं बीटीडीए के अध्यक्ष एच.वाई. मेटी ने कहा कि कलबुर्गी जाते समय जेवर्गी के पास सडक़ दुर्घटना में बागलकोट के तेंगिनमठ के दो बच्चों सहित पांच लोगों की मृत्यु की घटना ने बहुत दुख पहुंचाया है। ईश्वर मृतक के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक मेटी ने कहा कि इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना बहुत दुखद है, जिसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए हैं।

विधायक मेटी ने कहा कि इस घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग गरीब मजदूर परिवारों से हैं। उन्होंने पीडि़तों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की और उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उचित उपचार उपलब्ध कराने का कलबुर्गी के दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों से अनुरोध किया गया है। वे सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *