"सुरक्षा के नाम पर विस्तारवादी नीति"

तुर्की का इजराइल पर बड़ा आरोप

अंताल्या डिप्लोमैटिक फोरम में तुर्की ने इजराइल की सैन्य कार्रवाइयों पर उठाए सवाल, युद्ध रोकने की मांग

अंताल्या (तुर्की): पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच तुर्की ने इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा कि इजराइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुरक्षा को खतरे में बताकर एक “भ्रम” पैदा कर रहा है, जबकि उसका वास्तविक उद्देश्य अपने भू-क्षेत्र का विस्तार करना है।

“सुरक्षा नहीं, विस्तार है असली मकसद

अंताल्या कूटनीति मंच में बोलते हुए फिदान ने कहा कि इजराइल अपनी सुरक्षा के बारे में नहीं सोच रहा है, बल्कि वह सुरक्षा के नाम पर आसपास के देशों के खिलाफ युद्ध छेडक़र अपने क्षेत्र का विस्तार करना चाहता है।

गाजा से सीरिया तक विस्तार के आरोप

तुर्की ने आरोप लगाया कि गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम के बाद अब इजराइल लेबनान और सीरिया तक अपनी सीमाएं बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

युद्ध रोकने की अपील

फिदान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि “आत्मरक्षा के नाम पर चलाए जा रहे इस युद्ध को तत्काल रोका जाना चाहिए।”

क्षेत्रीय तनाव और बढऩे की आशंका

तुर्की के इस बयान से पश्चिम एशिया में पहले से जारी तनाव और गहरा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कूटनीतिक प्रयास तेज नहीं किए गए, तो यह विवाद व्यापक संघर्ष का रूप ले सकता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *