निप्पाणी निवासी डॉ. अयूब सैयद ण घूमने गए थ
खराब मौसम से राहत अभियान प्रभावित
बेलगावी। बेलगावी जिले के निप्पाणी निवासी डॉ. अयूब सैयद (45) के महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले स्थित अंबोली के महादेवगढ़ प्वाइंट पर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने की आशंका है। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। बुधवार देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था और बचाव अभियान जारी था।
जानकारी के अनुसार डॉ. सैयद अपने नौ साथियों के साथ अंबोली घूमने गए थे। महादेवगढ़ प्वाइंट पर भ्रमण के दौरान वे कथित रूप से सुरक्षा रेलिंग पार कर खाई के किनारे तक पहुंच गए। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से उनके गहरी खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
घटना को वहां मौजूद एक स्थानीय विक्रेता ने देखा और तत्काल उनके साथियों तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मंगलवार रात ही तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन भारी बारिश, घने कोहरे और अंधेरे के कारण अभियान बीच में रोकना पड़ा।
बुधवार सुबह छह बजे से बचाव दल ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और प्रतिकूल मौसम के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

