क्षेत्र की महिला की हादसे में मौत, मंत्री ने दौरा बीच में छोड़ाअस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते मुजराई, मत्स्यपालन, बंदरगाह एवं अंतर्देशीय जल परिवहन मंत्री के.एस. बसवंतप्पा।

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री के.एस. बसवंतप्पा, परिवार को दिया ढांढस

दावणगेरे। वरलक्ष्मी पर्व मनाकर मायके से लौट रही महिला को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और पांच वर्षीय बेटी घायल हो गए। यह घटना रविवार दोपहर आनगोडु के पास आराध्या फैक्ट्री के निकट हुई।

मृतका की पहचान आनगोडु गांव निवासी लक्ष्मी (28) के तौर पर की गई है। हादसे में उसके पिता कृष्णप्पा (62) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि बेटी शरण्या (5) को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को दावणगेरे के एस.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में दावणगेरे ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सूचना मिलते ही दौरा बीच में छोड़ा

क्षेत्र की महिला की हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही मुजराई, मत्स्यपालन, बंदरगाह एवं अंतर्देशीय जल परिवहन मंत्री के.एस. बसवंतप्पा, जो हिरियूर के दौरे पर थे, अपना कार्यक्रम बीच में छोडक़र दावणगेरे पहुंचे।

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार के बारे में चर्चा की। करीब दो घंटे अस्पताल में रहकर उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों को घायलों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने मृतका के परिवार की स्थिति की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शव परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही आधिकारिक दौरा छोडक़र अस्पताल पहुंचने, घायलों के उपचार की निगरानी करने और मृतका के परिवार को सांत्वना देने के मंत्री बसवंतप्पा के कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *