प्रल्हाद जोशी ने की निलंबन की मांग
प्रताप सिम्हा के बयान पर गृह मंत्री खरगे का पलटवार
हुब्बल्ली। मैसूरु जिले के टी. नरसीपुर में गणेशोत्सव को लेकर आयोजित शांति बैठक के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय द्वारा हिंदू युवकों को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
जोशी ने आरोप लगाया कि अपने ही देश में गणेशोत्सव मनाने के लिए हिंदुओं को अनुमति और सुरक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। उन्होंने सवाल किया कि इंस्पेक्टर को युवाओं को सार्वजनिक रूप से धमकाने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने इसे सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति बताते हुए कहा कि धार्मिक आस्था और परंपराओं के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मार्ग और पटाखों को लेकर चेतावनी
वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर धनंजय कथित तौर पर युवाओं से कहते सुनाई दे रहे हैं कि मस्जिद के सामने पटाखे नहीं चलाए जाएं और जुलूस पुलिस द्वारा तय मार्ग से ही निकाला जाए। उन्होंने टी. नरसीपुर लिंक रोड से जुलूस नहीं निकालने की बात भी कही।
पूर्व सांसद प्रताप सिम्हा ने इंस्पेक्टर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें चुनौती दी। इसके जवाब में गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि पुलिस की कार्रवाही में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील परिस्थितियों का लाभ उठाकर सामाजिक शांति बिगाडऩे की कोशिश किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

