कर्नाटक में बारिश का अलर्टकर्नाटक में बारिश का अलर्ट

तटीय जिलों में ऑरेंज, कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी

30 जून को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में भारी बारिश की संभावना

3 जुलाई से मलेनाडु क्षेत्र में भी तेज बारिश के आसार

हुब्बल्ली. कर्नाटक में मानसून अब तटीय क्षेत्रों में सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 30 जून से 5 जुलाई तक तटीय जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मलेनाडु और उत्तर कर्नाटक के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

30 जून के लिए मौसम चेतावनी

मौसम विभाग के बेंगलूरु केंद्र के वैज्ञानिक सी.एस. पाटिल के अनुसार, मंगलवार 30 जून को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चिक्कमगलूरु, शिवमोग्गा, हावेरी, धारवाड़, बेलगावी, गदग, कोप्पल, बागलकोट, विजयपुर, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी और बीदर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 और 2 जुलाई को भी जारी रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 जुलाई को भी तटीय और पश्चिमी घाट क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान बेलगावी, धारवाड़, गदग, हावेरी, शिवमोग्गा, चिक्कमगलूरु, हासन और कोडगु जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा, जबकि तटीय तीनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।

3 जुलाई से मलेनाडु में भी तेज बारिश

3 जुलाई से बारिश की तीव्रता मलेनाडु क्षेत्र में भी बढऩे का अनुमान है। मौसम विभाग ने हासन, चिक्कमगलूरु, कोडगु और शिवमोग्गा जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बेलगावी, धारवाड़, गदग और हावेरी जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने तटीय और घाट क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। दूसरी ओर, बेंगलूरु सहित राज्य के कई आंतरिक हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *