जलाशय में कम जलभराव के कारण सरकार का फैसला
उपलब्ध पानी केवल पेयजल के लिए सुरक्षित
शिवमोग्गा. कमजोर मानसून और भद्रा जलाशय में पर्याप्त जल संग्रह नहीं होने के कारण इस खरीफ (मानसून) मौसम में सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा जाएगा। भद्रा परियोजना सिंचाई सलाहकार समिति के सदस्य सचिव ने गुरुवार को जारी सूचना में इसकी जानकारी दी।
सूचना के अनुसार, भद्रा सिंचाई क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश होने के कारण जलाशय में जल स्तर अपेक्षित मात्रा तक नहीं पहुंच सका है। ऐसे में दाएं और बाएं तट की नहरों के माध्यम से खरीफ फसलों के लिए सिंचाई जल उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा।
केवल पेयजल के लिए होगा उपयोग
सरकार के निर्देशानुसार जलाशय में उपलब्ध पानी का उपयोग फिलहाल केवल पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाएगा। इसलिए सिंचाई क्षेत्र के किसानों से विभाग के निर्णय में सहयोग करने की अपील की गई है।
अधिकारियों ने कहा है कि यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश होती है और भद्रा जलाशय भर जाता है, तो सिंचाई सलाहकार समिति की बैठक बुलाकर फसलों के लिए पानी छोडऩे के संबंध में पुन: निर्णय लिया जाएगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

