कित्तूर-धारवाड़ मार्ग पर बसों का अभाव
सीढिय़ों और खिड़कियों से लटककर सफर करने को मजबूर विद्यार्थी
बेलगावी. जिले के चन्नम्मा कित्तूर तालुक में बसों की कमी के कारण स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। धारवाड़ में पढ़ाई के लिए जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन भीड़भरी बसों की सीढिय़ों और खिड़कियों से लटककर सफर करने को मजबूर हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
वर्षों से बनी हुई है समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसी अनुपात में बस सेवाओं का विस्तार नहीं हुआ। सुबह के समय पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं होने से कई छात्र समय पर स्कूल और कॉलेज भी नहीं पहुंच पाते। अभिभावकों और नागरिकों ने सरकार से अतिरिक्त बसें शुरू करने की मांग की है।
जल्द मिलेंगी अतिरिक्त बसें
किसान संगठन के तालुक अध्यक्ष प्रवीण सरदार ने कहा कि नया बस डिपो बनने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
डिपो प्रबंधक मल्लप्पा केंचरामनहाल ने स्वीकार किया कि सुबह के समय धारवाड़ मार्ग पर बसों की कमी है।
स्टेशन अधिकारी ईरप्पा सरदार ने बताया कि सरकार जल्द ही 14 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराएगी। चालक और परिचालकों की नियुक्ति के बाद विद्यार्थियों की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

