आलदूर कस्बे में दो जंगली हाथियों की दस्तक

कॉलेज का गेट तोड़ा, पूरी रात दहशत में रहे लोग

वन विभाग ने जंगल की ओर खदेड़ा

चिक्कमगलूरु. तालुक के आलदूर कस्बे में रविवार रात दो जंगली हाथियों के प्रवेश से लोगों में दहशत फैल गई। हाथियों ने सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) कॉलेज का मुख्य द्वार तोडक़र परिसर में प्रवेश किया और कुछ समय तक वहीं डेरा जमाए रखा।

हाथियों को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इस बीच हाथियों ने कस्बे के कुछ घरों के गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिए और आवासीय परिसरों में घुसने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

पूरी रात जागते रहे ग्रामीण

जंगली हाथियों की मौजूदगी और लगातार आवाजाही के कारण आलदूर के निवासी पूरी रात सतर्क रहे। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया और वन विभाग की कार्रवाई पर नजर बनाए रखी।

वन विभाग की कड़ी मशक्कत

सूचना मिलते ही हाथी कार्यबल और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक अभियान चलाकर हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से बाहर निकालने का प्रयास किया। आखिरकार रात करीब दो बजे हरविनगुंडी पाल्या मार्ग से दोनों हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेडऩे में सफलता मिली।

एक सप्ताह से क्षेत्र में सक्रिय थे हाथी

वन विभाग के अनुसार ये हाथी ‘भुवनेश्वरी दल’ का हिस्सा हैं और पिछले एक सप्ताह से आलदूर तथा आसपास के गांवों में घूम रहे थे। रविवार सुबह भी उन्हें चिक्का मागरवल्ली-बन्नूर कॉलेज पहाड़ी क्षेत्र में देखा गया था।

लोगों में बरकरार है डर

हालांकि वन विभाग ने हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल में पहुंचा दिया है, लेकिन कस्बे के लोगों में उनके दोबारा लौटने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान से बचा जा सके।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *