केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा
छात्र आत्महत्या मामला: निष्पक्ष जांच के निर्देश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हुब्बल्ली. कर्नाटक के चर्चित छात्र आत्महत्या मामले में केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सख्त रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।
घटना पर जताया गहरा दुख
मंत्री प्रल्हाद जोशी ने धारवाड़ में पढ़ाई कर रहे बागलकोट के छात्र आदित्य मैगेरी की आत्महत्या को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल पीड़ादायक है, बल्कि इसमें एक निर्दोष छात्र को फंसाने की कोशिश भी की गई है।
पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।
उन्होंने निर्देश दिया कि मामले में शामिल दोषी पुलिस इंस्पेक्टर और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर सख्त कार्रवाई करी जाए।
कानून-व्यवस्था पर सवाल
कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रल्हाद जोशी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी राज्य सरकार को लेनी चाहिए।
परिवार को मुआवजे की मांग
मंत्री ने मृतक छात्र के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए पीडि़त परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।
न्याय तक संघर्ष जारी
मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को लेकर लगातार प्रयासरत रहेंगे और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

