बकरीद नमाज की तैयारियों का ईदगाह मैदान में निरीक्षणगुरुवार को आयोजित होने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को लेकर सोमवार को पुरानी हुब्बल्ली ईदगाह मैदान में निरीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार।

पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शांतिपूर्ण आयोजन का दिया आश्वासन

हुब्बल्ली. आगामी 28 मई गुरुवार को आयोजित होने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को लेकर सोमवार को पुरानी हुब्बल्ली ईदगाह मैदान में व्यापक निरीक्षण किया गया। नमाज के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। यह तैयारियां अंजुमन-ए-इस्लाम, हुब्बल्ली के अध्यक्ष डॉ. ए.एम. हिंडसगेरी के नेतृत्व में की जा रही हैं।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार तथा पुलिस उपायुक्त श्रुति एन.एस. ने स्वयं ईदगाह मैदान पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त ने अंजुमन-ए-इस्लाम संस्था के अध्यक्ष डॉ. ए.एम. हिंडसगेरी से मुलाकात कर ईदगाह में की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम और पुलिस विभाग के बीच समन्वय तथा नमाज के आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

पुलिस आयुक्त ने आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *