हुब्बल्ली। आसार मोहल्ला स्थित भवानी शंकर मंदिर के पास चल रहे सडक़ निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग को लेकर भाजपा के नगर निगम पार्षदों ने सोमवार को हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली के कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली विधायक प्रसाद अब्बय्या और कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दबाव में सडक़ निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐतिहासिक पुष्करणी को किसी भी कीमत पर बचाया जाना चाहिए।
भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि भवानी शंकर मंदिर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित मकानों को हटाने के बजाय वहां सडक़ निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आसार मोहल्ला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण कराए बिना रातोंरात सडक़ निर्माण शुरू कर दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक और सरकार के दबाव में नगर निगम आयुक्त ने पुलिस बंदोबस्त के बीच रात के समय सडक़ निर्माण कार्य करवाया।
इस दौरान नगर निगम पार्षद रामण्णा बडिगेर, संतोष चव्हाण, राधाबाई सफारे, भीरप्पा खंडेकर, शिवू मेणसिनकाई, शीला काटकर और सुनीता मालदकर मौजूद थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

