तटीय और मलेनाडु में भी झमाझम
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अच्छी वर्षा
कुछ क्षेत्रों में अब भी बारिश का इंतजार
हुब्बल्ली. कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा बेलगावी जिले में दर्ज की गई। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, खानापुर तालुक के परवाड में 100 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सर्वाधिक रही। तटीय और मलेनाडु क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुछ जिलों में अब भी बारिश बेहद कम रही।
तटीय और मलेनाडु में अच्छी वर्षा
उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर के माविनमने में 81 मिमी, दक्षिण कन्नड़ के बंटवाल के करोपाडी में 68.5 मिमी तथा उडुपी जिले के कुंदापुर के होसंगडी में 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। विजयनगर जिले के हरपनहल्ली के पुनबघट्टा में 56 मिमी बारिश हुई।
अन्य जिलों में भी बरसे मेघ
बेंगलूरु शहरी जिले के चुंचनकुप्पे में 42 मिमी, कलबुर्गी जिले के चिंचोली में 38 मिमी, रायचूर के सादापुर और शिवमोग्गा के अंडगदूदूरु में 36-36 मिमी वर्षा हुई। हासन के सकलेशपुर में 28 मिमी, धारवाड़ के अल्नावर में 25 मिमी, कोडगु के मडिकेरी में 22.5 मिमी, बल्लारी में 22 मिमी तथा चिक्कमगलूरु में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।
गदग में 19 मिमी, बीदर में 16 मिमी, दावणगेरे में 15.5 मिमी, कोप्पल में 15.2 मिमी, हावेरी में 15 मिमी, बागलकोट में 14.5 मिमी, मंड्या में 11.5 मिमी, यादगीर में 11 मिमी और तुमकूरु में 8.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
कुछ जिलों में अब भी कम बारिश
बेंगलूरु ग्रामीण में 4 मिमी, चित्रदुर्ग और मैसूर में 3.5 मिमी वर्षा हुई। वहीं, चामराजनगर में 2 मिमी, चिक्कबल्लापुर और कोलार में 1-1 मिमी तथा बेंगलूरु दक्षिण के मडबाळ (मागडी) में मात्र 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे कम रही।
राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, आगामी दिनों में भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे किसानों और जलाशयों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

