एचपीवी टीकाकरण अभियान तीन माह बढ़ायाएचपीवी टीका।

लक्ष्य पूरा न होने पर केंद्र का निर्णय, बालिकाओं से मुफ्त टीका लगवाने की अपील

मेंगलूरु. महिलाओं में होने वाले जानलेवा गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह अभियान देशभर में स्वस्थ नारी मिशन के तहत संचालित किया जा रहा है।

मार्च में शुरू हुआ यह अभियान मई के अंत तक समाप्त होना था, लेकिन राज्य सहित देशभर में अपेक्षित लक्ष्य हासिल नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक में अब तक केवल 46 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो पाया है। दक्षिण कन्नड़ जिले में 22,473 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 16,350 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया है। वहीं उडुपी जिले में 11,274 के लक्ष्य के मुकाबले 8,275 बालिकाओं को टीका लगाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के शुरुआती चरण में स्कूल परीक्षाओं के कारण टीकाकरण की गति प्रभावित हुई। कई अभिभावक परीक्षा के दौरान अपनी बेटियों को टीका लगवाने नहीं ला सके। स्कूलों में अवकाश शुरू होने के बाद अभियान में तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन गर्मी की छुट्टियों में परिवारों के यात्रा पर जाने और अन्य कारणों से अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी।

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीका

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गार्डासिल 4 की एक डोज सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला एवं तालुक अस्पतालों तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि निजी अस्पतालों में इस टीके की कीमत 8,000 रुपए तक हो सकती है।

1 जून से फिर मिला अवसर

केंद्र सरकार ने 1 जून से अगले तीन महीनों तक पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीका लगवाने का अतिरिक्त अवसर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अवधि में अभियान को तेज करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बढ़ाया है। छात्राओं और अभिभावकों में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस जीवनरक्षक टीके का लाभ उठा सकें।

विशेषज्ञों का कहना है कि एचपीवी टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी माना जाता है और समय पर टीका लगवाकर इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *