विशाल प्लेटफॉर्म तैयार, सिंधनूर को अब मालगाड़ी का इंतजारविशाल प्लेटफॉर्म तैयार, सिंधनूर को अब मालगाड़ी का इंतजार

मालगाड़ी शुरू होने से खाद की आपूर्ति और धान के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

सिंधनूर (रायचूर)। दशकों पुराने रेल कनेक्टिविटी के सपने के साकार होने के बाद अब सिंधनूर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी सेवा शुरू होने का इंतजार है। स्टेशन पर मालगाडिय़ों के आवागमन तथा माल के आयात-निर्यात के लिए विशाल प्लेटफॉर्म तैयार हो चुका है। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों और लोगों में सवाल है कि सिंधनूर पहुंचने वाली मालगाड़ी आखिर कब शुरू होगी।

मुनिराबाद-महबूबनगर रेलवे परियोजना के तहत मार्च 2024 में सिंधनूर तक यात्री रेल सेवा शुरू हुई थी। वर्तमान में हुब्बल्ली और बेंगलूरु के लिए रेल सेवा का लाभ विद्यार्थियों समेत बड़ी संख्या में यात्री उठा रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि मालगाड़ी शुरू होने से क्षेत्र के व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

खाद की ढुलाई में होगी बचत

फिलहाल दूसरे राज्यों से आने वाली रासायनिक खाद रायचूर तक रेल से पहुंचाई जाती है और वहां से सिंधनूर सडक़ मार्ग से लाई जाती है। यदि सिंधनूर तक मालगाड़ी से खाद पहुंचने लगे तो परिवहन लागत घटेगी और इसका लाभ व्यापारियों के साथ किसानों को भी मिल सकता है।

धान निर्यात को भी मिलेगा सहारा

व्यापारियों के अनुसार सिंधनूर का सोना मसूरी सहित अन्य धान मालगाड़ी के माध्यम से दूसरे राज्यों और विदेशों तक कम लागत में भेजा जा सकता है। इससे परिवहन और निर्यात व्यवस्था में व्यापक सुधार की संभावना है।

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने पूर्व में सिंधनूर दौरे के दौरान मालगाड़ी सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था। प्लेटफॉर्म तैयार होने के बाद अब सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक निर्णय का इंतजार है। हालांकि प्लेटफॉर्म से वाहनों की आवाजाही के लिए सडक़ मार्ग संकरा होने की समस्या भी सामने आ रही है।

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बसवराज हिरेगौडर और व्यापारी बसवराज अंगड़ी ने मालगाड़ी सेवा शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *