नंतूरु-शिवबाग मार्ग से निकाला गया यातायात
शाम को शहर में भी बढ़ी भीड़
मेंगलूरु। कंकनाडी पुरानी सडक़ पर शनिवार दोपहर केएसआरटीसी की एक बस खराब होकर बीच सडक़ में खड़ी हो गई। इससे यातायात प्रभावित हुआ। पंपवेल से शहर की ओर आने वाले वाहनों को पुलिस ने नंतूरु और शिवबाग मार्ग से गुजारा।
बताया गया कि बस करीब 12.30 बजे पंपवेल से कंकनाडी की ओर आने वाली एकतरफा सडक़ पर खराब हुई। इसके बाद पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया। इससे नंतूरु जंक्शन, कदरी और शिवबाग क्षेत्र में वाहनों की कतार लग गई। शनिवार होने के कारण विद्यार्थियों को घर पहुंचाने वाले वाहनों की संख्या भी अधिक रही। कई लोग पंपवेल से कंकनाडी तक पैदल पहुंचे।
शाम को बाजार क्षेत्रों में जाम
गणेश चतुर्थी की खरीदारी और सप्ताहांत के कारण शाम को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ गया। हम्पनकट्टा, स्टेट बैंक, लेडी गोशेन रोड, लालबाग, आंबेडकर सर्कल, बंट्स हॉस्टल, कदरी, बिजाई और केएसआरटीसी जंक्शन क्षेत्रों में भी वाहन धीमी गति से चलते रहे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

