जुए के चार अड्डों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत मेंजुए के चार अड्डों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में

61,100 रुपए नकद बरामद, सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

दावणगेरे. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित हो रहे ताश के जुए के अड्डों पर पुलिस ने एक साथ चार स्थानों पर छापेमारी कर 24 लोगों को हिरासत में लिया तथा उनके कब्जे से 61,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। सभी मामलों में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चार स्थानों पर एक साथ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ. एच.टी. शेखर के निर्देश तथा संबंधित पुलिस उपाधीक्षकों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने सांतेबेन्नूर थाना क्षेत्र के निजी काकनूर के निकट नाले के किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस निरीक्षक के.टी. अण्णय्या के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 6 लोगों को हिरासत में लेकर 46,000 रुपए नकद जब्त किए गए।

इसी प्रकार चन्नगिरी थाना क्षेत्र के गालीहल्ली-मुदिगेरे मार्ग पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 4 लोगों को पकडक़र उनके पास से 3,550 रुपए बरामद किए गए।

अन्य दो मामलों में भी कार्रवाई

संतेबेन्नूर थाना क्षेत्र के केम्पनहल्ली गांव के समीप सार्वजनिक स्थान पर हुई एक अन्य कार्रवाई में 6 जुआरियों को हिरासत में लेकर 4,150 रुपए नकद जब्त किए गए।

वहीं, विद्यानगर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार कर 7,400 रुपए नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, चारों अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 24 लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है तथा 61,100 रुपए नकद जब्त किए गए हैं। सभी मामलों की जांच संबंधित थानों में जारी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *