बीदर के हुमनाबाद के पास भिड़ंत, दोनों बाइक सवारों ने मौके पर तोड़ा दम
बीदर. कल्याण कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (केकेआरटीसी) की बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह हुमनाबाद तालुक के कबीराबादवाड़ी क्रॉस के निकट हुआ। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।
घर लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, हुमनाबाद तालुक के दबलगुंडी गांव निवासी पवन माणिक (22) और उनकी चाची नरसम्मा सायबन्ना (24) मोटरसाइकिल से मन्ना एक्खेळी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बीदर-कलबुर्गी मार्ग पर चल रही कल्याण कर्नाटक परिवहन निगम की वेगदूत बस से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही हुमनाबाद यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

