यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं के विस्तार की मांगयात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना को ज्ञापन सौंपते रायचूर डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।

राज्य स्तरीय सम्मेलन में रायचूर चैंबर ने रेल मंत्री वी. सोमन्ना को सौंपा ज्ञापन

रायचूर. रायचूर डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने तुमकूर में आयोजित राज्य स्तरीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सम्मेलन के दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से भेंट कर रायचूर रेलवे स्टेशन तथा रेल सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

तुमकूर के श्री गंगाधरय्या मेमोरियल हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में चैंबर के अध्यक्ष एस. कमल कुमार, पूर्व अध्यक्ष त्रिविक्रम जोशी, सचिव वाई. जम्बन्ना, कार्यकारी सदस्य उदय किरण एवं बी. मोहन ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर यात्रियों की सुविधाओं और रेल अवसंरचना से संबंधित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया।

यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

चैंबर ने रायचूर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर उपलब्ध सुविधाओं की कमी की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में बताया गया कि प्लेटफॉर्म पर लगी लिफ्टें कार्यरत नहीं हैं तथा एस्केलेटर निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के अभाव तथा बैटरी कार सेवा शुरू करने की भी मांग की गई।

अमृत भारत योजना का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे रायचूर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। साथ ही स्टेशन रोड स्थित यरमूरस गुड्स शेड को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी रखी गई।

रेल सेवाओं के विस्तार का प्रस्ताव

चैंबर ने ट्रेन संख्या 12861/12862 विजयवाड़ा-महबूबनगर एक्सप्रेस को रायचूर तक विस्तारित करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त नांदेड़ एक्सप्रेस के प्रस्थान केंद्र एवं समय में प्रस्तावित बदलाव नहीं करने की मांग करते हुए कहा कि यह ट्रेन वर्तमान में भी अक्सर विलंब से संचालित होती है, इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी मौजूदा व्यवस्था बनाए रखी जाए।

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

रेल मंत्री वी. सोमन्ना ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चैंबर पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन मांगों के पूरा होने से रायचूर क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और उद्योग जगत को व्यापक लाभ मिलेगा।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *