कर्नाटक में 6,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी एयरोस्पेस कंपनीउद्योग मंत्री एमबी पाटिल।

20 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना

एमबी पाटिल ने सुझाए तीन संभावित स्थान

बेंगलूरु. कर्नाटक में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश आने की संभावना है। राज्य के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने बताया कि एक्सिसकेड्स एयरोस्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड राज्य में 6,000 करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए आगे आई है।

खनिज भवन में कंपनी अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद मंत्री पाटिल ने कहा कि कंपनी 200 एकड़ क्षेत्र में एयरोस्पेस, रक्षा, सेमीकंडक्टर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विनिर्माण, परीक्षण तथा रखरखाव केंद्र स्थापित करना चाहती है। इसके साथ ही वैश्विक साझेदारी के तहत अनुसंधान एवं विकास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

मंत्री के अनुसार यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। पहले चरण में 1,290 करोड़ रुपए, दूसरे चरण में 2,898 करोड़ रुपए और तीसरे चरण में 1,512 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना से राज्य में लगभग 20 हजार प्रत्यक्ष और 54 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

कंपनी मिसाइल निर्माण सहयोगी सुविधाएं, रडार एवं सेंसर तकनीक, युद्धक विमानों की मरम्मत और रखरखाव (एमआरओ) जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बना रही है।

बैठक में कंपनी ने देवनहल्ली के पास भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही 1.8 किलोमीटर लंबा रनवे विकसित करने की आवश्यकता भी बताई। इस पर मंत्री एमबी पाटिल ने हासन, विजयपुर और शिवमोग्गा हवाईअड्डों के आसपास संभावित स्थानों पर विचार करने का सुझाव दिया।

हालांकि कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रस्तावित इकाई मौजूदा देवनहल्ली इकाई के निकट होनी चाहिए। इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को रनवे निर्माण के अनुकूल भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *