मई से राज्यव्यापी दौरे की घोषणा; साथ ही पुलिस विभाग में दुव्र्यवहार के आरोप भी तेज
विजयपुर. कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज करते हुए निष्कासित भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने नई क्षेत्रीय पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। मई से राज्यव्यापी दौरा शुरू कर जनता की राय ली जाएगी और उसके बाद आगे का निर्णय किया जाएगा।
‘हिंदुत्व, रोजगार और विकास’ होगा एजेंडा
यत्नाल ने कहा कि कोलार जिले के विघ्नेश्वर मंदिर में पूजा के साथ इस राजनीतिक अभियान की शुरुआत होगी। उनका कहना है कि नई पहल का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व, रोजगार और विकास रहेगा। वे सभी जिलों और तालुकों का दौरा कर हिंदू संगठनों और बेरोजगार युवाओं से संवाद करेंगे।
सिद्धरामय्या सरकार पर निशाना
यत्नाल ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब पहले जैसे नहीं रहे और अपने समर्थकों की रक्षा करने में असफल हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री के.एन. राजन्ना के बयान का समर्थन करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

