बीदर में पेयजल संकट दूर करने के लिए 0.6 टीएमसी पानी चरणबद्ध तरीके से होगा जारी
बीदर. गर्मी के मौसम में आम लोगों और पशुओं के लिए पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कारंजा जलाशय से नहरों में पानी छोडऩे का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिला प्रभारी मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे की अध्यक्षता में 4 मई को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया था।
कलबुर्गी के क्षेत्रीय आयुक्त के निर्देशानुसार कारंजा जलाशय से पानी प्रवाहित करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार 16 मई से 6 जून तक जलाशय से बाएं तट, दाएं तट, कारंजा लिफ्ट सिंचाई तथा अतिवाल लिफ्ट सिंचाई नहरों के माध्यम से कुल 0.6 टीएमसी पानी चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
कर्नाटक सिंचाई निगम के कार्यकारी अभियंता ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में लोगों से नहरों के पास सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति नहर में न उतरे, कपड़े न धोए, तैराकी न करे और न ही मवेशियों को नहर के पानी में ले जाकर पानी पिलाए।
विभाग ने नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि पानी वितरण कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

